''ठाकुर सज्जन सिंह'' के रोल से प्रसिद्ध अभिनेता ICU में भर्ती, योगी ने दिए मदद के निर्देश

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 04:33 PM (IST)

लखनऊः टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा की तबियत इन दिनों खराब चल रही है। ऐसे में सीएम योगी ने अनुपम श्याम ओझा की पूरी मदद करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अनुपम श्याम ओझा प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं, वे अस्वस्थ हैं, मुंबई में उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि उनकी किडनी में दिक्कत है। जिसके चलते मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। उनका इलाज मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में चल रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उनके इलाज में दिक्कत आ रही थी।

बता दें कि अनुपम श्याम ओझा ने सोशल मीडिया पर इलाज के लिए मदद की अपील की थी। जानकारी होने के बाद अब लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इतना ही नहीं सिने अभिनेता सोनू सूद व मनोज बजपेयी के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
 

Tamanna Bhardwaj