प्रसिद्ध साहित्यकार पन्ना लाल गुप्ता 'मानस' का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 09:54 AM (IST)

इलाहाबादः प्रसिद्ध साहित्यकार पन्ना लाल गुप्ता 'मानस' का गुरुवार को निधन हो गया है। बता दें कि उन्हें 8 फरवरी को नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाहाबाद के दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पन्ना लाल के निधन की जानकारी होते ही साहित्यकारों, शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर आलोक चतुर्वेदी, हरिमोहन मालवीय, डॉ. शांति चौधरी, हेरंब चतुर्वेदी, यासमीन सुल्ताना नकवी, डॉ. शिवगोपाल मिश्र, बजरंग बली ने शोक व्यक्त किया।

कौन हैं पन्ना लाल गुप्ता 
पन्ना लाल गुप्ता का जन्म 12 दिसंबर, 1933 को इलाहाबाद के खुल्दाबाद इलाके में हुआ था। पन्नालाल को मशहूर साहित्यकार डॉ. धर्मवीर भारती, उपेंद्रनाथ अश्क जैसे दिग्गजों का सानिध्य प्राप्त था। युवावस्था में आने के बाद वह पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी करने लगे। बतौर डिप्टी एसपी रहते हुए उन्होंने कई रचनाएं की। जिनमें उन की सबसे पहली किताब 1961 में मानस सतसई के नाम से प्रकाशित प्रकाशित हुई जो काफी चर्चित रही। इसके एक साल बाद इन्होने 1962 में त्रिभुवन अखबार का संपादन किया।