महाशिवरात्रि पर फूल मालाओं से सजाया गया प्रसिद्ध तारकेश्वर शिव मंदिर

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 12:12 PM (IST)

मिर्जापुरः देशभर में आज धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। मिर्जापुर के भी मंदिरों में भोले बाबा का दर्शन करने के लिए सुबह से ही शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। जिले के प्रसिद्ध तारकेश्वर शिव मंदिर को फूल माला से सजाया गया है। शिव भक्त मंदिर में बेलपत्र, कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं।
PunjabKesari
महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा करने का सबसे बड़ा दिन माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन अगर भोलेनाथ को खुश कर लिया तो आपके सभी बिगड़े काम सफल हो जाते हैं। बाबा  के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ सुबह से ही श्रद्धालु लाइन लगा कर जयकारा लगाते हुए पूजा पाठ कर रहे है।
PunjabKesari
पुराणों में कहा गया है कि जो भी भक्त आज के दिन यहां पर दर्शन करता है। उसकी सभी मुरादे बाबा पूरी करते हैं। मान्यता  के अनुसार यहां पर भगवन विष्णु और माता लक्ष्मी ने शिवरात्रि के दिन पूजन कर भगवान शिव से इच्छित फल की प्राप्ति की थी। इसीलिए विशेष स्थान हो जाता है वर्षों से यहां पर लोग दर्शन पूजन करने आते हैं।
PunjabKesari
खासतौर पर महाशिवरात्रि पर इसका ज्यादा महत्व माना जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दर्शन पूजन करती हैं। वहीं और श्रद्धालु सुख समृद्धि के लिए शव की अराधना करते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static