Salman Khan के इस अंदाज से इंप्रेस हुए फैंस, बोले - ''यही फर्क है शाहरुख और...''

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 05:38 PM (IST)

Salman Khan, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दरियादिली के चलते हमेश सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर सलमान पर फैंस ने प्यार लुटाया है। सलमान खान की सादगी की तो ट्रोर्ल्स भी तारीफ करते हैं। हाल ही में भाई जान एयरपोर्ट पर एक नए लुक में स्पोर्ट हुए हैं। उनका नया अंदाज फैंस को इतना पसंद आया कि एक्टर की उन्होंने जमकर तारीफ की है। इसके अलावा इस दौरान भाईजान एक छोटे से फैन को गले लगाते दिखे हैं। भाईजान सलमान का यह प्यार भरा अंदाज फैंस को इतना पसंद आया कि उन्होंने एक्टर की तारीफ कर डाली है।
PunjabKesari
इन तस्वीरों में सलमान एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुए हैं। वह गाड़ी ने नीचे उतरते दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस को उनका सादगी भरा अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। सलमान इस जदौरान ब्लैक जैकेट के साथ जींस और टीशर्ट में दिख रहे हैं। उनका यह कुल लुक फैंस को अच्छा लगा है। इसके अलावा सलमान के साथ इस दौरान कई सारे बॉडीगॉर्ड भी मौजूद थे।
PunjabKesari
फैन को गले लगाते दिखे सलमान
नए लुक में सलमान एकदम अलग नजर आ रहे थे। न्यू लुक की बात करें तो उन्होंने दाढ़ी और मूंछे भी रखी थी। वहीं गाड़ी से उतरते हुए सलमान फैन को प्यार से गले लगाते दिखे। वीडियो देख लोगों ने उनकी तारीफ करना शुरु कर दी।

PunjabKesari

PunjabKesari
फैंस ने बरसाया प्यार
इसके अलावा तस्वीरें देखकर फैंस ने उन पर प्यार बरसाना भी शुरु कर दिया है। एक ने उनके लुक पर कमेंट करते हुए लिखा कि - 'भाई का नया लुक एकदम फाइर है।' आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले शाहरुख का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह फैंस के साथ बदतमीजी करते दिखे थे। वहीं अब सलमान का फैंस के लिए यह बर्ताव यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static