5 लाख कर्ज के चलते किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Tuesday, Nov 05, 2019 - 04:24 PM (IST)

फर्रुखाबाद:कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमर सिंह थाना मेरापुर ग्राम पंचायत रूपनगर के गांव नगुनी निवासी नेकराम राजपूत पुत्र रामलाल का 40 वर्षीय पुत्र था। बीते वर्षों पूर्व अमर सिंह ने राजेंद्र नगर स्थित ग्रामीण बैंक से स्वयं सहायता समूह में 5 लाख का कर्जा लिया था।

बैंक से लिए गए कर्ज की भरपाई न कर पाने पर बैंक ने अमर सिंह के नाम करीब 4 माह पूर्व आरसी जारी कर दी। आरसी कट जाने के बाद संग्रह अमीन आये दिन अमर सिंह से तगादा करता था। जिससे अमर सिंह टेंशन में रहता था। इसके अलावा अमर सिंह को पुत्री संगीता के हाथ पीले करने की भी चिंता सता रही थी।इन्हीं कारणों से बीती रात घर की गैलरी की छत के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर अमर सिंह ने आत्महत्या कर ली।

पिता नेकराम ने पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लेने के संबंध में पुलिस को सोमवार सुबह सूचना दी। सूचना मिलते ही मेरापुर थानाध्यक्ष आरके रावत ने मौके पर पहुँंचकर जांच पड़ताल की। दरोगा सोहेल खान ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अमर सिंह की माता सरला देवी, पत्नी विनीता देवी, पुत्री संगीता देवी, पुत्र अनुज ,विक्रम का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static