लेन-देन के विवाद में किसान की निर्मम हत्या, दहशत में गांव

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 05:11 PM (IST)

फतेहपुरः फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। जहां, कुछ लोगों ने पैसे के लेनदेन को लेकर एक किसान की ईंट पत्थरो से कूच-कूच कर निर्मम हत्या कर दी। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव का है। जहां, किसान किशनपाल का  कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। परिजनों की माने तो आरोपी उसे खेतों में पानी लगाने के बहाने साथ ले गए। इसके बाद वहीं पर पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहे पुराने विवाद पर बहस शुरू हो गई। वाद-विवाद के बीच आरोपियों ने किशनपाल के सर, मुंह और नाजुक अंगों को पत्थरों से कुचल डाला और भाग निकले।

इसके बाद परिजन घायल अवस्था में किशनपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी उसकी रास्ते मे मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने का दावा किया है।

UP NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-