2019 में किसान दिलाएंगे BJP को पूर्ण बहुमत: महेंद्र नाथ

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 03:48 PM (IST)

सहारनपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान समर्थक नीतियों के चलते उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी।

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद डॉ. पांडेय ने कहा कि बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में किसानों का भरपूर समर्थन मिलेगा। योगी सरकार ने 44 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ के कर्ज माफ किए थे और साथ ही गन्ना किसानों को 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान भी कराया। मोदी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी बढोत्तरी की है। 

उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं और किसानों के बीच जाकर मोदी-योगी सरकार की किसान संबंधित नीतियों की जानकारी देने का काम करें।

Deepika Rajput