किसान बिल के विरोध में किसानों ने केंद्र सरकार के साथ अम्बानी व अडानी का फूंका पुतला

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 05:55 PM (IST)

रायबरेलीः देश भर में किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार के किसान बिल  के विरोध में किया जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में आज रायबरेली में भी अखिल भारतीय किसान महासभा ने जोरदार प्रदर्शन किया और अम्बानी व अडानी का पुतला फूंका। किसानों का आरोप है कि अम्बानी व अडानी के लिए ही केंद्र सरकार ने इस बिल को पास किया है। अगर हमारे खेतों पर ये खेती करेंगे तो हम क्या करेंगे।

दरअसल देश की राजधानी में प्रदर्शन के लिए पंजाब हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने कूच किया लेकिन उन्हें दिल्ली बार्डर पर ही रोक दिया गया। जिससे वो बार्डर पर ही धरना देने लगे और सरकार पर बिल वापस न लेने पर वही डटे रहने की बात कही। वहीं सरकार लगातार इन किसानों के संगठनों से बात करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक सहमति नही बन पाई। जैसे जैसे समय गुजर रहा है। सारे देश के किसानों में रोष फैलता जा रहा है।

आज इसी कड़ी में रायबरेली में अखिल भारतीय किसान महासभा ने जेल तिराहे पर प्रदर्शन किया और अल्टीमेटम दिया। अखिल भारतीय किसान सभा के उदयभान चौधरी ने कहा कि अगर जल्द ही हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो हम सारे देश मे प्रदर्शन करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static