किसानों को मिला BJP-MP वरुण गांधी का साथ, कहा- वे अपने ही खून...उनका दर्द समझें-बात करें

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 05:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की महापंचायत जारी है। इसी बीच किसान प्रदर्शनकारियों को भाजपा सांसद वरुण गांधी का साथ मिला। हालांकि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है जो नए कृषि कानूनों को वापस करने का नाम नहीं ले रही है। वहीं वरुण गांधी ने किसानों का दर्द समझा और उनके लिए पहली बार आवाज उठाते दिखें।

बता दें कि पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में आज लाखों किसान धरना प्रदर्शन में जुटे हैं। वे हमारे अपने ही खून हैं। हमें उनके साथ सम्मानजनक तरीके से फिर से जुड़ने की शुरुआत करनी चाहिए। सरकार उनके दर्द, दृष्टिकोण को समझें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें।
 

वहीं वरुण गांधी के ट्वीट को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी रीट्वीट किया है। वरुण का यह बयान बहुत मायने रखता है क्योंकि उनके ही पार्टी की सरकार कृषि कानूनों का पुरजोर समर्थन कर रही है और देश के अन्नदाता इसे काला कानून बता कर उसका विरोध कर रहें है। अब इस बीच वरुण के बयान से साफ हो चुका है कि वो किसानों के हित में है।

गौरतलब है कि इस महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए लाखों की संख्या में लोग शामिल हो रहें है। देश भर से सैकड़ों किसानों का सैलाब इसमें हिस्सा लेने के लिए आ रहा है। उनकी सुरक्षा को नजर में रखते हुए हर जगह पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले राकेश टिकैत हुंकार भरते हुए बोले कि जब तक सरकार किसान बिल की वापसी नहीं करेगी, तब तक किसान भी अपने घर वापसी नहीं करेंगे। हमारी जीत हो कर रहेगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static