अलीगढ़: किसानों की महापंचायत आज, RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 03:03 PM (IST)

अलीगढ़: आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नए कृषि कानून के विरोध में आज एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। उनके विचारों को सुनने के लिए महापंचायत में लाखों की संख्या में किसान इकट्ठा हो हुए है। सूत्रों की माने तो अभी कुछ ही देर में ही रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत किसान महापंचात को संबोधित करेंगे। पुलिस ने महापंचायत को लेकर भारी पुलिस बाल पंचायत स्थल पर तैनात कर दिया है।

बता दें कि अलीगढ़ की तहसील इगलास के गांव मुरबार में किसानों की महापंचायत में जयंत चौधरी अपने विचार कृषि बिल को पर रखेंगे। कांग्रेस ने त्रिलोकीराम दिवाकर को गत लोकसभा चुनाव में हाथरस (सुरक्षित) सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। इगलास (सुरक्षित) के तत्कालीन विधायक राजवीर दिलेर भाजपा के इस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थे। यह सांसद चुने गए। दिवाकर चुनाव हार गए। सांसद बनने के बाद राजवीर ने विधानसभा सीट छोड़ दी। इगलास विधानसभा के लिए उपचुनाव हुए। भाजपा ने सुरेंद्र सहयोगी, कांग्रेस ने त्रिलोकीराम दिवाकार के बेटा उमेश दिवाकर व विभिन्न दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे। इस चुनाव में रालोद की दावेदार सुमन सिंह का पर्चा कैंसिल हो गया था। सहयोगी ने इस चुनाव में जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत के भावुक होने की वीडियो वायरल होने के बाद ही आरएडी नेता जयंत चौधरी ने खुलकर राकेश टिकैत का साथ दिया था। उन्होंने कहा था कि हम आप के साथ जब तक कृषि कानून वापिस नहीं होता तब तक किसान आन्दोलन समाप्त नहीं होगा। फिर हल अब देखना है कि महापंचायत में क्या रणनीति बनती है। 

Content Writer

Ramkesh