नए कृषि कानून को लेकर हाइवे पर किसानों का धरना प्रदर्शन, एंबुलेंस सहित भारी मात्रा में वाहन फंसे

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 01:09 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के किसान भी नए कृषि विल के विरोध में दिल्ली जाने के लिए सड़क पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिए है। किसानों के 26 नवंबर से 28 नवंबर तक चलने वाले दिल्ली चलो प्रोटेस्ट मार्च का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को प्रशासन ने उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया  है। लेकिन किसान दिल्ली जाने की मांग कर रहे है। मेरठ के किसान का कहना है कि खाने पीने के राशन लेकर जा रहे है। किसानों ने बताया कि पंजाब हिरयाण के किसान दिल्ली पहुंच रहे है। हम उनके समर्थन में खड़े है। वहीं हाइवे पर सफर करने वाले लोग जाम में फंस गये। एंबुलेंस सहित कई भारी वाहन को जाम की संकट का सामना करना पड़ रहा है। 

बता दें कि मेरठ भारतीय किसान यूनियन ने यूपी की तरफ से दिल्ली जाने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम करने का ऐलान किया है। मेरठ में जटोली गांव के पास भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों की माने तो वो अब हाइवे से हटने वाले नही है ओर वो पंजाब के किसानों के साथ है अगर जरूरत पड़ी तो सभी किसान मेरठ से दिल्ली के लिए भी रवाना होंगे।

गौरतलब है कि पंजाब के सिरसा में किसानों ने प्रशासन की ओर से लगाई गई बैरीकेंडिंग को हटा कर आगे बढ़ रहे है। किसानों की मांग है कि वे अपने अधिकारों के लिए दिल्ली जा रहे हैं। एक किसान ने कहा कि हम जो कुछ भी करेंगे शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। हम किसी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अगर हमें महीने भर तक यहां रहना पड़े तो हम रहेंगे। इतना ही नहीं, अगर हमें शहादत भी मिली तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। लेकिन अपना अधिकार लेकर ही रहेंंगे। 

Ramkesh