भाजपा किसान मोर्चा के नेता बोले- नगर निकायों के चुनाव में BJP को प्रचंड जीत दिलायेंगे किसान प्रतिनिधि

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 09:37 PM (IST)

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने आज यहां दावा किया कि प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय के चुनाव में किसान प्रतिनिधि पार्टी के उम्मीदवारों को भारी जीत दिलाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का कार्य करेंगे।

भाजपा सरकार ने किसानों के लिये ऐतिहासिक कार्य किया 
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिंह रविवार को यहां भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा नगर पालिका देवरिया में शामिल हुए गाँवों के ग्राम किसान समिति प्रतिनिधियों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव के मद्देनजर किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश के किसानों के लिये ऐतिहासिक कार्य किया है और कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिये सैकड़ों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनको खुशहाल बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा प्रतिनिधि निकाय चुनावों में पूरी ताकत से जुटकर पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलायेंगे।

सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये सदैव प्रयासरत
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बन्धु उपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये सदैव प्रयासरत है, भाजपा सरकार में प्रदेश से भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। पार्टी के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि सभी निकायों में किसान मोर्चा का किसान प्रतिनिधि सम्मेलन सफल हो रहा है, सरकार किसानों के मान-सम्मान की सुरक्षा के लिये द्दढ़ संकल्पित है। किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि किसान प्रतिनिधि सम्मेलन के माध्यम से किसान मोर्चा सभी निकायों में किसानों के बीच जाकर किसानों को निकाय चुनाव में भाजपा से जोड़ने का कार्य करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static