फर्रुखाबाद: गौशाला में भरपेट चारा न मिलने से 6 महीने में 8 गौवंशो की मौत

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 04:52 PM (IST)

फर्रुखाबाद: भारत में जहां गौ रक्षा की बात की जाती है, और कहा जाता है कि जहां गाय का वास होता है वहां स्वयं गोपाल का वास होता है। उनकी रक्षा का दायित्व लेते हुए कई संगठन दंगे फसाद तक करते हैं। वहीं प्रदेश के गोशाला में बंद गोवंशों को हरा चारा व दाना ना देकर सूखा भूसा ही डाल दिया जाता है। जिससे कुछ महीनों में कई गायों की मौत हो चुकी है। वहीं गायों के छोटे बच्चों के सामने और भी संकट है। वह चरनी तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे उनके लिए भूसा जमीन पर ही डाल दिया जाता है।

PunjabKesari

मामला फर्रुखाबाद के ब्लाक कमालगंज क्षेत्र की ग्राम सभा सिंधौली का है जहां आवारा गौवंशो के लिए अस्थाई गौशाला का निर्माण शासन के आदेश पर ग्राम प्रधान मनीष के द्वारा कराया गया। इस गोशाला में बंद आवारा गौवंशो को चारा और दाना पर्याप्त मात्रा में न मिलने से गौवंश बीमार होने लगे थे। जिस पर ग्राम प्रधान से लेकर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण जब से गौशाला का निर्माण किया है उसके बाद से अबतक आधा दर्जन से अधिक गोवंशों की मौत हो चुकी है। गौवंशो के डॉक्टर रमेश चंद शाक्य के अनुसार सात गौवंशो की मौत पहले होने के बाद उनको गौशाला में दफन कर दिया गया था।

PunjabKesariप्रधान मनीष का कहना है कि गौशाला में गौवंशो को हरा चारा भूसा, दाना न मिलने से सभी कमजोर होने के साथ बीमार भी पड़ रहे है। उसी वजह से लगभग सात पशु अभी बीमार चल रहे हैं। शरीर में चारे की कमी से वह खड़े तक नहीं हो सकते हैं। उसी के चलते एक गाय की आज मौत हो गई है। बाकि बीमार गौवंशो का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान को चारा बोने के लिए बीज दे दिया गया है। लेकिन हरा चारा न मिलने की बजह जब प्रधान से पूछी गई तो उन्होंने पानी न मिल पाने का कारण बताया है। प्रधान जी की लपरवाही तो देखिये गौशाला में कितने गौवंश बंद है उनको जानकारी तक नहीं है।

PunjabKesari

डाक्टर रमेश चंद शाक्य ने वताया कि जिस  प्रकार से पूरे जिले में सैकड़ो की संख्या में अस्थाई गौशालाओ का निर्माण कराया गया है। उन गौशाला में गौवंशो को हरा चारा भूसा, दाना न मिलने से सभी कमजोर होने के साथ बीमार भी पड़ रहे हैं। देखना यह होगा कि जिलाधिकारी के आदेशों का पालन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

PunjabKesari

मानवेन्द्र सिंह ने गौशालाओ में रोज हो रही गौवंशो की मौतों के बारे में साफ तौर पर दिशा निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गौवंश से सम्बंधित समास्या को मानीटर कर रहे हैं। किसी प्रकार से गौवंशो के भोजन पानी से खिलबाड़ नही होने दिया जाएगा जो भी दोषी पायेगा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static