पत्नी का अनोखा प्रेम: कोरोना काल में हो चुकी है पति की मौत, कब्र खुदवाकर निकलवाया शव, फिर...

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 06:44 PM (IST)

फर्रुखाबाद, Farrukhabad News: शादी के वक़्त जिंदगी भर साथ रहने की कसम खाने वाले तो आपको दिख ही जाएंगे, लेकिन इस कसम को निभाने वाले लोग दुनिया में बहुत कम है। एक ऐसा ही अनोखा मामला फतेहगढ़ से सामने आया है, जहां एक पत्नी ने 2 साल पहले दुनिया से जा चुके अपने पति के शव को अपने साथ रखने के लिए कब्र खोदकर निकलवाया है। केरला की रहने वाली जॉली फर्रुखाबाद में सेंट एंथोनी स्कूल में शिक्षिका है।

केरला से फर्रुखाबाद आकर जॉली और उनके पति पॉल ईजे बीते कई वर्षों से स्कूल में पढ़ा रहे थे। दो साल पहले कोरोना काल के दौरान जॉली के पति पॉल की मौत हो गयी थी, कोरोना काल में देश भर में लगे लॉकडाउन के चलते वो पति के शव को केरला नहीं ले जा सकी, जिसके चलते शव को फतेहगढ़ स्थित ईसाई कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। जॉली ने जिलाधिकारी से उनके पति के शव के अवशेषों को निकालकर अपने साथ केरला ले जाने की अनुमति मांगी थी। जिलधिकारी द्वारा अनुमति मिलने पर कब्र को खोदकर प्रशासन ने जॉली के पति के अवशेषों को उन्हें सौंप दिया है।

स्व० पॉल की पत्नी जॉली ने बताया कि उनके पति की दो साल पहले मौत हो गयी थी। उनके शव को यहाँ दफना दिया गया था। जॉली केरला की रहने वाली उन्होंने अपने पति के अवशेषों को अपने साथ केरला ले जाने के लिए आवेदन करा था। जिसके बाद जिलाधिकारी से अनुमति मिलने पर कब्र को खोदकर उनके पति के अवशेषों को सौंप दिया है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj