फर्रुखाबाद: सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण रूप से प्रतिबंध, प्रशासन ने दिलाई लोगों को शपथ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 05:03 PM (IST)

फर्रुखाबाद: जिले में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगने जा रहा है। इसी को देखते हुए शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ ली गई।

एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, पालिका ईओ रविंद्र कुमार, चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने लाल दरवाजा पर सभासदों, पालिका कर्मियों व शहर के अन्य लोगों को शपथ दिलाई कि वे अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे, सामान आदि के लिए कपड़े के थैले का उपयोग करेंगे। किसी भी दुकानदार से प्लास्टिक कैरी बैग आदि नही मांगेगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने लाल दरवाजा से टाउन हाल तक रैली निकालकर लोगों और दुकानदारों को जागरूक किया।

Sdm सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि लोगों में जागरूकता के लिए 5 दिन के लिए विशेष तौर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।

Content Writer

Ajay kumar