ताजनगरी आगरा में फैशन वीक का शानदार आगाज, म्यूजिक बीट्स पर मॉडल्स ने की कैटवॉक

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 01:52 PM (IST)

आगराः रैंप पर म्यूजिक बीट्स पर कैटवॉक करती हुई मॉडल्स, डिजाइनर परिधानों से सजे स्टॉल्स, फैशन की मस्ती में डूबी हुई शाम जिसमें ग्लैमर और क्रिएटिविटी का खूबसूरत संगम सबके मन को लुभा रहा था। ये नजारा था फैशन फ्रैटरनिटी इंडिया द्वारा आगरा में आयोजित ताज इंडिया फैशन वीक 2018 का।

शुक्रवार देर शाम होटल क्लार्क शिराज इस फैशन शो का आयोजन किया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस फैशन वीक का आगाज शानदार रहा। देश भर की सेलेब्रिटी मॉडल्स की कैटवॉक ने फैशन प्रेमियों का मन मोह लिया। फैशन वीक की शुरूआत लखनऊ की डिजाइनर पल्लवी यादव मधेशिया ने अपने कलेक्शन के साथ की। 

उन्होंने न सिर्फ हाथ की कारीगरी को मुखर किया बल्कि उनके परिधानों की रंगत भी देखने लायक थी। शिल्पी नंदा मल्होत्रा के सीक्वेंस में उनकी रचनात्मकता अच्छी रही। राखी कौशिक ने साड़ियों के नए अंदाज से सभी का मन मोह लिया। बनारस के डिजाइनर सूफी साबरी ने परंपरागत परिधानों को खूबसूरती से पेश किया। 
ताज इंडिया फैशन वीक में पहले दिन 2 दर्जन से ज्यादा मॉडल कैटवॉक के लिए रैंप पर उतरे। फैमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित के अलावा फैमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट अपराजिता शर्मा ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। दिल्ली की प्रियंका सिंह, दिव्या, अदिति मिश्रा, सना, राशि, हिना खान, सेबी सूरी, पूजा भसीन, मोनिका, रचिता आदि ने रैंप पर अपनी अदाएं दिखाईं।

Ruby