फतेहपुर: बाइक सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 05:48 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। औंग थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि दोपहर को थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा महिला का पति घायल हो गया।

 उन्होंने बताया कि महिला की पहचान कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी नलनेश (51) के रूप में हुई है। महिला अपने पति अशोक कुमार (55) के साथ बाइक से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। एसएचओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है और उसके घायल पति का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। 
 

Ramkesh