फतेहपुर: जान से मारने की नीयत से दबंगों ने छप्पर में लगाई आग, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 05:51 PM (IST)

फतेहपुर: जनपद के मलवां थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बच्चों में हुए हुए मामूली विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने छप्पर में आग लगा दी। छप्पर के नीचे सो रहे परिवार आग की लपट को देखते हुए जान बचाकर कर भाग निकले। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की एक ना सुनी। पीड़ित ने न्याय की गुहार एसपी से लगाई है।

बता दें के मामला मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में एक परिवार रात के समय छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान दबंगों ने छप्पर में आग लगा दी। पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन लोगों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने पीड़ित की एक ना सुनी जिसके बाद पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी संजय शर्मा को दे दी गई। जांच में जो भी तथ्य सामने निकल कर सामने आयगें। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जागयेगी। 

Ramkesh