Fatehpur News: हाथों पर मेहंदी लगाकर दुल्हन करती रही इंतजार, शादी के दिन दूल्हा हो गया फरार!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 02:15 PM (IST)

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानने के बाद सब हैरान रह गए। जहां पर शादी के दिन एक दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा अपना घर छोड़कर फरार हो गया। काफी समय बारात का इंतजार करने के बाद दुल्हन की मां जब दूल्हे के घर पहुंची तो उन्हें इस मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता की मां ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी।



बता दें कि यह पूरा मामला जिले के ललौली थाना क्षेत्र का है। जहां 23 जनवरी को एक लड़की के घर उसकी बारात आनी थी। उसकी शादी गांव के ही एक नईम नाम के युवक के साथ तय हुई थी। शादी के दिन दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन शाम तक भी बारात उनके घर नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ेंः Lakhimpur Case: आशीष मिश्रा की अंतरिम जमानत पर राकेश टिकैत बोले- 'पता नहीं कोर्ट ने क्या देखकर बेल दी है'

इस बात से सभी बहुत परेशान हो गए। फिर दुल्हन की मां और उसका भाई दूल्हे के घर जा पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी मिली की दूल्हा घर छोड़कर भाग गया है। यह बात जान कर पीड़िता के परिजन और भी परेशान हो गए। फिर उन्होंने थाने में जा कर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

 
दहेज की मांग कर रहे थे लड़के वाले- पीड़िता
इस मामले की जानकारी जब पीड़िता के परिवार को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा नईम, उसके पिता सतमान, मां, भाई इब्राहिम समेत 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी 147, 504, 506, 34, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः रामचरित मानस पर टिप्पणी कर चौतरफा घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं

मामले में पीड़िता का आरोप है कि लड़के वाले दहेज में 2 लाख रुपए नगद, बाइक, चैन, अंगूठी सहित अन्य सामान की मांग कर रहे थे। मगर गरीबी की वजह से उन्होंने यह सब देने से मना कर दिया, जिसके बाद उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Content Editor

Pooja Gill