Fatehpur News: मन में खुशियों के अरमान लिए दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बैरंग लौटी बारात
punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 03:12 PM (IST)

Fatehpur News, (मो. यूसुफ): उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बार फिर बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और बाराती थाने तक पहुंच गए। जिसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए दुल्हन पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि मालवा थाना क्षेत्र के नए पुरवा गांव के विकास कुमार पुत्र स्वर्गीय रहिमाल की शादी जमलामऊ गांव के दयाराम की पुत्री पूजा देवी से तय हुई थी। 1 मार्च को गांव बारात बड़े ही धूमधाम से गाजेबाजे के साथ बारात पहुंची। डीजे के साथ अगवानी हुई और धूमधाम से जयमल हुआ और सात फेरे भी हुए। रात तक सब ठीक चलता रहा। सुबह जब कलेवा की रस्म हो रही थी इसी दौरान दूल्हा अचानक बेहोश होकर जमीन में गिर गया जिससे दुल्हन पक्ष को मिर्गी की आशंका हुई और शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक कहा सुनी होती रही एक दूसरे को समझाते रहे लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
शादी का अरमान लिए दूल्हा विकास कुमार बारातियों के साथ असोथर थाने पहुंचा और दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाते हुए शिकायत किया। वहीं इस मामले पर असोथर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया जमलामऊ गांव में बारात आई थी दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।