सोते रह गए लोग और ढह गई दीवार... 2 मौ/तों से पसरा मातम, पूर्व मंत्री भी पहुंचे अस्पताल

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 11:36 AM (IST)

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र के तराय गांव में बीते बुधवार मकान की दीवार अचानक ढह जाने से पिता-पुत्री की मृत्यु हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और दूसरी बेटी घायल हो गईं। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना बुधवार मध्य रात्रि के बाद करीब 2 बजे हुई। तराय गांव निवासी राजेश सिंह (40) का परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मलबे में परिवार के 4 सदस्य दब गए।

ये भी पढ़ें:- हरियाणवी गायक अंकित बालियान की ह/त्या: जिम के बाहर बरसाईं 18 गोलियां, Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में राजेश सिंह और उनकी 6 वर्षीय पुत्री रश्मि की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राजेश की पत्नी सावित्री देवी (35) और उनकी 3 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी भी मलबे में दबने से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव और पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी नेता शिवशंकर पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायल परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

static