रिश्तों की मर्यादा हुई शर्मसार, ससुर ने किया बहु का रेप

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 12:01 PM (IST)

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी से रिश्तों को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है। जहां एक चचिया ससुर ने रिश्तों को कलंकित कर बहू की इज्जत लूट ली। हैरानी की बात ये है कि पुलिस महिला की मदद करने के बजाय सुलह का दबाव बना रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के शुकुल बाजार थाने के एक गांव का है। जहां की रहने वाली एक महिला ने अपने चचिया ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मेरा पति शहर से कुछ समय के लिए काम से गया था। इस बीच चचिया ससुर सन्तलाल ने चालाकी से अपनी पत्नी को गांव भेज दिया। घर में अकेली देखकर मेरे साथ रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि जब पति शहर से वापस आया तो मैंने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति ने चचिया ससुर से पूछताछ की तो वह गाली-गालौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर पति को भगा दिया। वहीं जब पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने मुकदमा लिखने की बजाय टाल-मटोल शुरु कर दी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस मदद करने के बजाय सुलह का दबाव बना रही है।

वहीं इस मामले में एएसपी बी.सी.दुबे ने बताया कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है, जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।