''अपनी ही बहनों के साथ बनाता था जबरन शारीरिक संबंध'', पिता ने किया अपने बेटे का मर्डर और फिर...

punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 12:06 PM (IST)

बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो साथियों के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी। मृतक सलमान (24) का शव नौ नवंबर को स्योहारा थाना क्षेत्र के बुढ़ेन गांव के एक आम के बाग में मिला था। इस मामले में पिता ने गांव के दो भाइयों के खिलाफ अपने बेटे का कत्ल करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि पिता ने ही अपने बेटे की हत्या की। 

पिता ने क्यों की बेटे की हत्या? 
पुलिस ने जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के पिता नफीस और उसके साथियों शमशाद तथा महावीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, नफीस ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि सलमान गलत कामों में लिप्त था। नफीस ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सलमान का गला घोंट दिया, सोते समय उस पर ईंट से प्रहार किया और फिर शव को बाग में फेंक दिया। पिता ने बताया कि उसका बेटा चरित्रहीन था, वो बिगड़ा हुआ था और अपने घर की महिलाओं के साथ ही जबरन संबंध बनाता था। 

पिता ने कई बार समझाया 
पुलिस जांच में पता चला कि सलमान पॉक्सो के मुकदमें में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छुटा था। उसके खिलाफ छेड़छाड़, रेप, पॉक्सो एक्ट के तीन मुकदमें भी अदालत में विचाराधीन हैं। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि परिवार वालों को उसकी मौत का कोई ज्यादा गम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और मामले का खुलासा किया। आरोपी पिता से पूछा तो उसने बताया कि वह और उसका परिवार सलमान की बुरी आदतों और व्यवहार से परेशान थे घर की महिलाओं और रिश्तेदारों की बहन बेटियों से छेड़छाड़ कर संबंध बनाने की फिराक में लगा रहता था। वो चरित्रहीन था और अपनी ही बहनों से जबरन संबंध बनाता था। समझाने पर भड़क जाता था। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
आरोपी पिता ने बताया कि वो अपने दोस्तों शमशाद और महावीर को सलमान को बैठ कर समझाने के लिए अपने घर लेकर गया। जब तीनों उसे समझा रहे थे तो वो समझने की बजाय उनसे झगड़ा करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान तीनों ने मिल कर उसका गला घोंट दिया और ईंट से वार करके जान से मार डाला और फिर प्लास्टिक के कट्टे में भर कर आम के बाग में फेंक दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

static