बुलंदशहर: बेरोजगारी से तंग 3 बच्चों के पिता ने किया सुसाइड

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2020 - 12:49 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर बेरोजगारी से परेशान तीन बच्चों के पिता ने आग लगा कर आत्म हत्या कर कर ली। अचानक आग की लपटों को देखकर गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आनन फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर सिटी के रुकन सराय गांव का बताया जा रह है। जहां पर रियाजुद्दीन नाम का युवक कर्ज में डूब गया था। जिससे से परेशान हो कर उसने आज आग लाग कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। युवक ने उस समय आग लगाई जा वह घर में अकेला था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है। विधिक कार्रवाई कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Ramkesh