फोन चोरी का आरोप लगने पर पिता ने की दो बेटियों की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 11:22 AM (IST)

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मोबाइल फोन चोरी  करने का आरोप लगने पर एक शराबी पिता ने दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार की देर रात हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। वहीं शराबी पिता दोनों पुत्रियों को मारकर खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया। जानकारी पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
PunjabKesari
एसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धारऊ की है। जहां पेशे से राजमिस्त्री सुखदेव शर्मा ने अपनी दो पुत्रियों नेहा (20)  व अनामिका (18)  की 10:30 बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद फरार पिता पकड़े जाने के डर से खुद ही थाने पहुंच गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। उसके घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।

एसपी ने आगे बताया कि राजदेव की बेटियां पास ही एक होली मिलन समारोह में गई थीं। वहां एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया। उसने दोनों बहनों पर चोरी का आरोप लगा दिया। इसे लेकर सुखदेव काफी परेशान चल रहा था। एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि इसी वजह से उसने दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static