पिता ने ढूंढा था सांवला दुल्हा, नाराज बेटी ने लगा लिया फंदा

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2017 - 04:36 PM (IST)

आगराः आगरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक पिता द्वारा काला दुल्हा पसंद करने पर बेटी इतना नाराज हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। वहीं बेटी के उठाए इस कदम के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल मामला न्यू आगरा के बल्केश्वर थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले पिंटू की 3 बेटियों में सबसे बड़ी बेटी की शादी की बात चल रही थी। व्हाट्सएप पर एक लड़के की फोटो आई, जिससे युवती की शादी करने के लिए परिवारीजन विचार कर रहे थे। मगर, लड़के का रंग सांवला था।

युवती सांवले लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने मां से मना भी किया था, लेकिन पिता की मनमानी के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।