फाजिलनगर विधानसभा: स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देंगे संतोष तिवारी, जानिए किसका है बोलबाला? देखिए पिछले चुनावी आंकड़े

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 06:43 PM (IST)

फाजिलनगर: कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने हालही में भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को उतारा है। वहीं, बसपा ने संतोष तिवारी पर भरोसा जताया है। तो भाजपा ने इस बार अपना उम्मीदवार बदलकर सुरेंद्र कुशवाहा को टिकट दिया है। 

बता दें कि संतोष तिवारी 1995 से बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। समाजसेवा के जरिए आम जनता में इनकी एक अलग पहचान है। बड़ी संख्या में क्षेत्रिय युवा संतोष तिवारी के साथ नजर आ रहें है। इसके पहले चुनावों में वह पार्टी में अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। पार्टी की नीतियों से लंबे समय तक जुड़े रहने के कारण मायावती ने उन पर भरोसा जताया है। व्यक्तिगत संबध के साथ जातिगत वोटरों पर संतोष तिवारी की अच्छी पकड़ मानी जा रही है।

वहीं, भाजपा छोड़ हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए कुशीनगर जिले सदर विधायक को पार्टी ने विधानसभा 332 फाजिलनगर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने ही स्वामी प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले जलाए। पार्टी के इस फैसले नाराज कार्यकर्ताओं में जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान अहमद ने कहा कि पार्टी ने उन नेताओं के टिकट काट दिया, जो बुरे दिनों में भी पार्टी को संजोए रखा लड़े। उनकी जगह ऐसे नेता को टिकट मिला जो चंद रोज पहले भाजपा छोड़ सपा में आये है। ऐसे में पार्टी के साथ आगे कार्यकर्त्ता कैसे रहे और अपनी जवानी पार्टी को दे जब उनका सम्मान ही नही रहेगा।

पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर

2017 में फाजिलनगर में कुल 47.94 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से गंगा कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के विश्वनाथ को 41922 वोटों के मार्जिन से हराया था।

आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 
साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 40 हजार 081 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 507 है। जबकि विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 540 है। यहां पर पिछले तीन चुनावों में दो बार बीजेपी ने जीत दर्ज की। जबकि समाजवादी पार्टी ने एक बार सफलता हासिल की।


15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विश्वनाथ ने बहुजन समाज पार्टी के जगदीश को शिकस्त दी। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के परशुराम मिश्रा रहे।जबकि कांग्रेस की शाशी शर्मा चौथे स्थान पर रहना पड़ा।

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जगदीश मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के विश्वनाथ को मामूली अतंर से हराया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के कलमुद्दीन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे बैरिस्टर चौथे स्थान पर रहे।


 

Content Writer

Imran