खौफ का सबब बनी मादा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में हुई कैद

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 12:27 PM (IST)

बहराइचः बहराइच में लंबे समय से लोगों में खौफ का सबब बनी रही मादा तेंदुआ शावक के साथ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई। बता दें कि यह मादा तेंदुआ 2 शावकों के साथ शिकार की तलाश में वन प्रभाग के रेंहुआ मंसूर गांव के निकट पहुंच गई थी।

ग्रामीणों की मदद से जंगल की घेराबंदी करके मादा तेंदुआ और उसके एक शावक को पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा शावक करीब 20 दिन का बताया जा रहा है। गांववालों के लिए शावक कौतुहल का केंद्र बना रहा। लोग उसे अपने हाथों से खिलाते दिख रहे है। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी देवेद्र सिह ने बताया कि मादा तेंदुए और शावक को पिंजरे में बंद किया गया है। जहां से उन्हें लखनऊ भेजा जा रहा है।

फिलहाल अपने बच्चे की तलाश में कई ग्रामीणों को शिकार बना चुकी ये तेंदुआ अब वन विभाग के कब्जे में है। जिसके बाद गांव वालों ने तेंदुए के आतंक और दहशत से निजात मिली है।