महिला जज की मौत को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2016 - 03:31 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महिला जज प्रतिभा गौतम की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसएसपी शलभ माथुर ने खुलासा किया किया की प्रतिभा गौतम की हत्या उसके पति अभिषेक द्वारा गला दबाकर की गई है। एसएसपी ने बताया कि अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल किया है। दोनों के बीच काफी दिनों से पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। प्रतिभा बच्चे को जन्म देने वाली थी जिससे पति अभिषेक उससे नाराज था। उसने प्रतिभा से गर्भपात कराने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इससे नाराज अभिषेक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। 

गौरतलब है कि रविवार को महिला जज की कमरे में लटकते हुए शव मिला। पुलिस ने छानबीन करते हुए उसके पति अभिषेक को हिरासत में ले लिया था। प्रतिभा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ डंडे से पिटाई के कई निशान दिखे। एक हाथ की कलाई में 6 तथा दूसरे में 8 ब्लेड लगने के भी निशान दिखे। लाश देखने के बाद ही पुलिस को हत्या का शक हो गया था। हालांकि आरोपी अभिषेक नेे पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद सच्चाई का खुलासा खुद कर दिया।