योगी सरकार में महिला सुरक्षा ध्वस्त, 2 नाबालिगों संग 5 दरिंदों ने की दरिंदगी, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 11:52 AM (IST)

बरेलीः सामूहिक बलात्कार दुनिया का घिनौना कंटक है। जिसे जितना निकालने की कोशिश करो वह उतना ही बढ़ता जा रहा है। ऐसा नहीं है कि दामिनी गैंगरेप ने यूपी सरकार की आंखे खोल दी है। योगी सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे शुन्य साबित होते जा रहे हैं। महिलाएं आज भी उसी दरवाज़े पर खड़ी हैं जहां से गैंगरेप आसानी से प्रवेश कर सकता है। आज भी उतनी ही भयावह स्थिति है। महिलाएं न तो घर में सुरक्षित हैं ना ही सड़कों पर। ऐसे में बरेली से गैंगरेप की खबर सामने आई है। जिसमें तमंचे की नोक पर 5 दरिंदों ने 2 लड़कियों के साथ खेत में ले जाकर गैंगरेप को अंजाम दिया। लड़कियों की उम्र भी महज 14 व 17 वर्ष है।

 गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
बता दें कि घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसे दरिंदों का दुस्साहस ही कहेंगे की गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देकर पूरी घटना का वीडियो बनाया। साथ ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। सनसनीखेज वारदात सामने आते ही पुलिस पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

SSP शैलेश कुमार पांडेय ने इस विषय पर बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना बहेड़ी पर लिखित सूचना दी है। तत्काल थाना बहेड़ी पुलिस ने कई धारा के अतिरिक्त पाक्सो एक्ट के तहत 5 अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें एक आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो कि इसी गांव का रहने वाला है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।  

Ajay kumar