कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में कुछ लोगों का हाथ: अनिल राजभर

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 04:47 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जिला योजना समिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं, जो प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगाडऩा चाहते हैं। वो नही चाहते कि प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था आंकड़ों के अनुसार हर राज्यों से बेहतर है। 


वहीं पिछली सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पहले बड़ी-बड़ी घटनाओं का मुकदमा नहीं लिखा जाता था। भाजपा सरकार में हर पीड़ित का मुकदमा लिखा जा रहा है। उनकी हर थाने पर सुनवाई हो रही है। इस दौरान मंत्री अनिल राजभर बहराइच पहुंचकर जिला योजना की बैठक में अधिकारियों को संबोधित किया।

जनपद के विकास को लेकर 4 अरब 22 करोड़ 66 लाख के परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी कार्य करते हुए जनपद में चौतरफा विकास कर रहे हैं। जिससे आमजन के मन में सरकार के प्रति विश्वास पैदा हो रहा है।  बैठक में विधायक सुरेश्वर सिंह, सदर विधायक अनूपमा जयसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी सहित जिले के सभी भाजपा विधायक शामिल रहे।

Ajay kumar