गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, फसल जलकर हुई राख

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 04:33 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने कई बीघा फसल को आग की चपेट में ले लिया। लोगों मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



जानकारी के मुताबिक मामला हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र के देदामई गांव की है। जहां पर गेहूं के खेत में आग लग गई। फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बयता जा रहा है कि  खेत के ऊपर से जा रही विद्युत तार में हुए शॉट सर्किट की वजह से आग लगी है। घटना के बाद किसानों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

 

Content Writer

Ramkesh