भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत 3032 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 08:21 PM (IST)

लखनऊ(नासिर): उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री विजय बहादुर पाठक, संगठन मंत्री समेत 3032 भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शांतिभंग और पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में एफ .आई.आर. दर्ज की गई है।

 
बता दें बुधवार को लॉ एंड आर्डर को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और पानी की बौछारें छोडऩी पड़ी थीं जिसके बाद भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फैंके थे।
 
इस प्रदर्शन के दौरान 200 से ज्यादा भाजपा नेता-कार्यकत्र्ता और पुलिस वाले जख्मी हुए थे जिनमें से 100 को गंभीर चोटें आई हैं। इस लाठीचार्ज में आधा दर्जन पत्रकार भी घायल हुए थे।