शिक्षा विभाग की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने पर 11 भूमाफियाओं पर FIR

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 05:02 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ला के स्वेदशी काटन मिल रोड पर शिक्षा विभाग कालोनी की जमीन स्थित है। जिस पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। जिलाधिकारी ने जांच कर 11 भूमाफियाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। चिन्हित भूमाफियाओं में दो जिले के प्राइवेट चिकित्सक भी शामिल हैं।
PunjabKesari
दरअसल, शिक्षा विभाग के राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण करने के लिए एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी गये हुये थे। उस समय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी को मिला। जिसके बाद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग की भूमि से अवैध कब्जे को मुक्त कराया है। इसके साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ जांच कर दो चिकित्सकों सहित 11 भूमाफियाओं को चिन्हित किया गया है। जिसके खिलाफ शिक्षा विभाग ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जिसमें सुशीला, बदामी, निधी, कृष्ण कुमार, अनीता राय, शारदा, विद्यावती सिहं, डा. अजय सिहं, निर्मला, डा. संजय सिहं और मनोज सिंह शामिल है। वहीं इस कार्रवाई से नगर के अवैध कब्जे दारों में हङकंप मचा हुआ है।
PunjabKesari
इस पूरे मामलें पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग के राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। उस दौरान वहां पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आय़ा। जिसके बाद वहां से अवैध कब्जे से शिक्षा विभाग की भूमि को मुक्त कराया गया। साथ ही चिन्हित कर 11 भूमाफियाओं पर शिक्षा विभाग द्वारा केस दर्ज कराया गया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static