ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा भेजेंगे… विवादित बयान को लेकर नंद कुमार बघेल पर FIR दर्ज, सियासत गर्म

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 06:37 PM (IST)

लखनऊ: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का ब्राह्मणों के खिलाफ दिया गया विवादित बयान अब सियासी रंग में रगंता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने हजरतगंज पुलिस को नंद कुमार पर एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी है।

बता दें कि 30 अगस्त को भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान शिक्षक भर्ती में गलत आरक्षण प्रक्रिया अपनाने पर धरना दें रहें युवाओं के बीच पहुंचे और उनका समर्थन किया। जहां उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि, 'हमारा मकसद है कि जिसका वोट उसका राज, वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेग। इस आंदोलन को हम करेंगे और ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा भेजेंगे, वो परदेसी हैं, विदेशी हैं, जिस तरह से अंग्रेज लोग आए और चले गए, वैसे यह ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने के लिए तैयार रहें’।

नंद कुमार बघेल के इस बयान पर अभिजात मिश्रा ने हजरतगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज करने की तहरीर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव को देखते हुए ऐसे बयान दिए जा रहे है और ब्राह्मणों को टारगेट किया जा रहा है। भाजपा से सभी धर्मों के लोग खुश हैं। उन्होंने कहा कि नंद कुमार के विवादित बयान पर सपा, बसपा के ब्राह्मण तथा कथित ठेकेदार नेता है कहां है। जो ब्राह्मणों के हितैषी बनते हैं। मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी जो शूट के ऊपर जनेऊ धारण करने वाले ब्राह्मण बनते हैं आज वह कहां है।

 

Content Writer

Umakant yadav