अफसरों की गाड़ियां चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 12:12 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना से पहले अफसरों की गाड़ियां चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज हो रहा है। हापुड़ में 36,  सहारनपुर में 15, बस्ती में 100, गोरखपुर में 100, बलिया में 29, वाराणसी में 640, आगरा में 85 सपाइयों पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस अब इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।



बता दें कि  वोट गिनती से पहले वाराणसी में काउंटिंग सेंटर के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक गाड़ी रोकी थी, जिसमें ईवीएम ले जाई जा रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉऩ्फ्रेंस भारतीय जनता पार्टी पर पर ईवीएम बदलने और गिनती में धांधली का आरोप लगाया था। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को से अपीली करते हुए कहा था कि मतगणना स्थल के बाहर ईवीएम की निगरानी करे। उसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सभी मतगणना स्थ्ल पर जमा हो गए है।  और वहां पर आने जाने वाले अफसरों की गाड़ियों भी चेक करने के बाद अंदर जाने दे रहे थे।



वहीं बाद में चुनाव आयोग ने इस मामले में सफाई दी थी। कि ईवीएम मशीन जो वाराणशी में जा रही थे वह प्रशिक्षण के लिए जा रही थी।  जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने के आरोप में सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। 

Content Writer

Ramkesh