रमजान में भी कोविड प्रोटोकाॅल पर पूरी तरह से किया जाए अमल: फिरंगी महली

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 04:37 PM (IST)

लखनऊ: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने रमजान शुरू होने से पहले एडवाइजरी जारी कर दी है। इसी कड़ी में सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि रमजान में भी कोविड प्रोटोकाॅल पर पूरी तरह से अमल किया जाए, रमजान के रोजे़ फर्ज हैं, इसलिए सारे मुसलमान रोज़े जरूर रखें। तरावीह जो रमजान में सुन्नत मुअक्किदा है उसका एहतिमाम जरूर करें।

उन्होंने कहा कि मस्जिदों में तरावीह में डेढ़ पारे ही पढ़े जाए। नमाजी नाइट कर्फ्यू शुरू होने से पहले अपने अपने घर पहुंच जाए। मस्जिद में 100 से अधिक लोग एकत्रित न हों, मस्जिद में भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए। सेहरी के समय जगाने के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग न किया जाए। इफ्तार में भी 100 से अधिक लोग जमा न हों। इफ्तार के समय इस बीमारी के अन्त के लिए दुआ जरूर करें। गरीबों के लिए इफ्तारी का आयोजन इस साल भी करें, इफ्तार पार्टियाॅ की रकम को या इसका राशन गरीबों को बांट दें। जिन लोगों पर ज़कात फर्ज है वह ज़कात जरूर अदा करें।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj