सहारनपुर में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 2 जिंदा जले, 8 की हालत गंभीर
punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 04:15 PM (IST)
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में 2 लोग जिंदा जल गए, जबकि 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट वजह आग लगी है। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।