RLD नेता हाजी यूनुस के काफिले पर अज्ञात हमालावारों ने की फायरिंग, 3 समर्थकों की हालत नाजुक

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 05:22 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस समय हड़कंप मच गया जब आरएलडी नेता हाजी यूनुस पर ताबड़तोड अज्ञात हमालावारों ने हमला बोल दिया।  इस गोलीबारी में हमलावरों ने लगभग 40 से ज्यादा राउंड फायरिंग की।  बताया जा रहा है कि गोलीबारी में पांच से ज्यादा लोगों घायल हो गए है। जब कि तीन की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



बता दें कि अभी बीते एक दिन पहले ही बसपा छोड़ आरएलडी में हाजी यूनुस शामिल हुए थे। फिलहाल पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।  जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाजी यूनुस पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया।

वहीं एसएसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भाई पूरा गांव देहात कोतवाली क्षेत्र में गए थे। वहां से बम्बे पुर गांव के पास मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बम्बे पुल के पास अज्ञात हमावारों ने हमला बोल दिया जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि  जेल में बंद उनके भतीजे ने  उन पर हमला करवाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Content Writer

Ramkesh