Firozabad Road Accident: भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 04:43 PM (IST)

Firozabad Road Accident: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक डंपर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

शिकोहाबाद सकर्ल के CO प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को आरोज पुलिया के समीप हाईवे पर एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने ओमवीर पुत्र नत्थू सिंह 28 वर्ष निवासी जनपद एटा पुष्पेंद्र 22 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी जनपद मैनपुरी को मृत घोषित कर दिया। तीसरा युवक ओंकार सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए हैं। दुर्घटना करने वाले डंपर की तलाश की जा रही है। होली के दिन हुए दुखद हादसे से पीड़ति परिवार में मातम पसरा है। मृतक पुष्पेंद्र और ओमवीर आपस में साले बहनोई थे, जो दिल्ली से मैनपुरी होली का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें.....
बदायूं में दोहरे हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सपा-भाजपा के बीच बयानबाजी शुरू 

लोकसभा चुनाव से पहले बदायूं में दो नाबालिग भाइयों की नृशंस हत्या इस क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि 'त्वरित पुलिस कार्रवाई' के परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित, बदायूं को रुहेलखंड से ब्रज क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है।

Content Editor

Harman Kaur