यूक्रेन से लौटे फिरोजाबाद के छात्र ने बताई आपबीती, कहा- युद्ध के चलते दहशत में लोग

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 12:10 PM (IST)

लखनऊ: यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच उत्तर प्रदेश समेत देश के कई शहरों से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र फंसे हैं।  सरकार ने छात्रों को लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं इस माहौल से  छात्र के परिजन भी परेशान है।  यूक्रेन से वापस लौटे तुषार चौधरी ने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।  तुषार  ने बताया युद्ध से बिगड़े हालात के बाद परिजनों  का भी ऊपर दबाव था।  परिवार के लोग दिन रात भगवान से सकुशल होने की दुआ कर रहे थे। मां का रो- रोकर बुरा हाल था। लेकिन वतन वापसी के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। 

PunjabKesari

वहीं फिरोजाबाद के एमबीबीएस छात्र शशांक धाकरे यूक्रेन ने के बाद बताये वहां के हालात बहुत खराब हो चुके है। जिससे भारत के 20 हजार पढ़ाई कर रहे छात्र के परिजन चिंता में है। उन्होंने बताया कि खाने पीने की वस्तुएं महंगी हो गई है। स्टोर में हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई है। जो टिकट 25 हजार में मिल रहा था उसे 53 हजार में लेना पड़ रहा है। आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6 ब्लॉक डी निवासी ठेकेदार रणधीर सिंह चौधरी के पुत्र हैं तुषार शशांक ने बताया कि भारतीय छात्रों के लिए अब सबसे बड़ी समस्या पैसों को लेकर आ रही है, क्योंकि वहां एटीएम और बैंकों में कैश के लिए लम्बी कतारें लगी हुई हैं। रूपये बदलने में बहुत इंतजार करना पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static