​​फिरोजाबाद: किन्नर समाज के जलसे में शामिल होने आई ​​युवती से ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 02:00 PM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किन्नर समाज के सम्मेलन में शामिल होने आई एक युवती के साथ ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद से लोगों ने रोष प्रकट किया है। 

जानकारी के अनुसार घटना शिकोहाबाद क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां क्षेत्र के गेस्ट हाउस में 14 दिवसीय किन्नरों ने सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्मेलन में 19 वर्षीय युवती शामिल होने के लिए आई थी। जिसको किन्नर समाज ने पाला था। वहीं, देर रात किन्नर समाज के ड्राइवर ने नशे की हालत में गाड़ी के अंदर युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, ग्रामीण एसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपी नन्नू पुत्र खुदावर, निवासी दरीबा आगरा रोड, थाना कोतवाली मैनपुरी को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static