Firozabad News: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया, 2024 में सरकार बनाने का जनता से लिया संकल्प

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 11:51 PM (IST)

Firozabad News: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की जनता को बताते हुए 2024 में फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनाने की अपील शनिवार को की। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 2024 में एक बार फिर भाजपा सरकार को‌ केंद्र में स्थापित करने का संकल्प उपस्थित जनसमूह के बीच कराया। इसके साथ ही उन्होंने 60 साल से सत्ता में रहीं सरकारों की विफलता बताई।

मीनाक्षी लेखी ने बतायाा कि देश के वंचित समाज की महिलाओं के दर्द और दुख को केवल केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को समझा और इनके उत्थान व सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। विपक्षी दलों द्वारा केवल इनके लिए कोई कार्य नहीं किया गया और इनका हमेशा शोषण किया गया। कमजोर और वंचित और गामीण अंचलों की महिलाओं को धुँआ से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के माध्यम से बिना भेदभाव के नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का कार्य किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुमंगला कन्या व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया।

मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित
2014 से पहले कांग्रेस व अन्य सरकारों ने देश को लूटने एवं योजनाओं में अपनी और अपने परिजनों की जेबें भरने के लिए तमाम भ्रष्टाचार किये। आज मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज को खत्म करके और जनता का शोषण करने वाले भूमाफियाओं और वंचित समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराके उन ज़मीनों पर गरीबों और जररूतमंदों को आवास देने का कार्य किया। विपक्षी दल केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए गरीबी हटाओ का नारा देते थे लेकिन जब उनकी सरकार बनी तब उन्होंने गरीब और वंचित समाज के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। 2014 के बाद मोदी की कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही।

सपा और कांग्रेस के लोगों ने वैक्सीन का विरोध किया
उन्होंने कहा कि कोरोना महावारी में संकट के समय केवल कांग्रेस , सपा और बसपा व अन्य विपक्षी दल केवल राजनीति कर रहे थे और मोदी सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में लोगों के सेवा में लगे हुए थे घर-घर राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे थे ऑक्सीजन भी पहुंचाने का कार्य कर रहे थे। सपा और कांग्रेस के लोगों ने वैक्सीन का विरोध किया और मोदी जी की सरकार ने देश की जनता की सेवा और जानमाल की सुरक्षा हेतु निशुल्क वैक्सीन देने का कार्य किया। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने बातें बहुत कम किए पर लेकिन धरातल पर बहुत ज्यादा काम किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत 09 वर्ष गरीबों की सेवा एवं वंचितों के सम्मान को समर्पित रहे हैं।

Content Writer

Mamta Yadav