मकान दिखाने के बहाने पहले महिला को बुलाया घर, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दिया रेप की घटना को अंजाम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2023 - 01:09 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मकान मालिक ने घर दिखाने के बहाने से महिला को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े...
रिश्तों का कत्ल: 7 बीघा जमीन के लिए युवक ने सगे भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट
Budget 2023-24 Live: आयकर सीमा बढ़ाने की घोषणा, अब 7 लाख के इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स...सिगरेट होगा महंगा


पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
बता दें कि घटना जिले के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। जहां के निवासी अब्बास ने बीते मंगलवार को एक महिला को मकान दिखाने के बहाने से घर बुला लिया। इसी दौरान उसने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जब महिला होश में आई तो उसने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर दी। पुलिस ने मामले को गहनता से लेते हुए आरोपी अब्बास के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।

ये भी पढ़े...
- बजट को लेकर BJP का बड़ा प्लान, भाजपा शासित राज्यों के CM व प्रदेश अध्यक्ष करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
- 7 महीने की गर्भवती पत्नी को दिया तीन तलाक, अब दूसरी के साथ फरार हुआ बेवफा शाहरुख


क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि महिला पूर्व में कोतवाली क्षेत्र के अब्बास के यहां किराए पर रहती थी। इन दिनों वह कोतवाली क्षेत्र में ही दूसरे के मकान में किराए पर रहती है। वहीं, घटना से 2-3 दिन पहले महिला ने अब्बास को फोन करके दोबारा उसके यहां रहने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद अब्बास ने उसे घर बुलाया था और दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

 

Content Editor

Harman Kaur