श्रावण मास के पहले दिन CM योगी ने भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 11:24 AM (IST)

लखनऊः श्रावण मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देवाधिदेव महादेव के प्रिय श्रावण मास का आज प्रारम्भ हो रहा है। इस अवसर पर आज, सभी का कल्याण हो ऐसी कामना और प्रार्थना करते हुए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। भगवान शिव हम सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा से ही सावन (श्रावण) मास प्रारम्भ हो जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़-यात्रा करते हैं। यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति असीम भक्ति के साथ ही धैर्य, शुचिता, समर्पण और साहस का भी प्रतीक है। सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय हो, ऐसी कामना करता हूं।

Deepika Rajput