अंदर चल रहा था ''समाधान दिवस'', बाहर DM की नाक के नीचे 10 हजार रिश्वत लेते धरे गए मत्स्य निरीक्षक! टेंडर के लिए मांगी थी घूस
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 10:37 AM (IST)
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मत्स्य जीव सहकारी समिति बनाने के नाम पर कथित तौर पर 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक मत्स्य निरीक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुवाया थानाक्षेत्र के शैदपुर गांव के राजेश कुमार मत्स्य जीव सहकारी समिति का गठन करने के लिए मत्स्य निरीक्षक पूरन लाल से मिले थे जिस पर पूरन लाल ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांगी थी।
द्विवेद्वी के अनुसार राजेश कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में इसकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को तहसील दिवस के दौरान बाहर पूरन लाल को टीम ने तिलहर से रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा थाने में इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा नगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक 'कोल्ड स्टोरेज' के अचानक ढह जाने से चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि 14 श्रमिक घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया, ''कोल्ड स्टोरेज ढहने की घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि घायल श्रमिकों की संख्या 14 हो गयी है, जिनका उपचार एसआरएन अस्पताल में जारी है ... पढ़ें पूरी खबर ...

