यूपी में 5 मौतों से मचा हड़कंप, संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला पूरा परिवार

punjabkesari.in Friday, Nov 14, 2025 - 11:40 AM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 5 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। मृतकों में दंपती के साथ तीन बच्चे थे। पांचों शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

संदिग्ध हालात में हुई मौत 
यह घटना श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर का है। यहां पर आज सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, सीओ भारत पासवान मौके पर जांच में जुटे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

इनके मिले शव
जानकारी के मुताबिक, सिरोज अली ( 35) पुत्र शमशूल हक, शाहनाज (30) पत्नी रोज अली, तबस्सुम (06) पुत्री रोज अली, गुलनाज (04) पुत्री रोजअली और मोइन (02) पुत्र रोज अली की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी। कई बार उन्होंने दरवाजा पीटा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद छोटी बहु व बेटी राबिया को बुलाकर देखने को कहा। बेटी राबिया ने जब खिड़की से देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। पांचों के शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों ने ये भी बताया कि मृतक दंपति में पहले झगड़े होते रहते थे, लेकिन अब नहीं होते थे। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

static