इटौंजा सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, CM योगी ने घटना पर जताया दुख

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 01:31 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण थाना के अंतर्गत इटौंजा कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भारी भीड़ घटना स्थ्ली पर लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में म‍ृतकों की सख्या बढ़कर 10 हो गई है। जबकि 34 लोगों बचा लिया गया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। 


मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर के थाना अटरिया गांव टिकौली के लोग ट्राली और ट्रैक्टर में सवार होकर 46 लोग लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र के उनाई देवी माता के मंदिर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रॉली ट्रैक्टर  अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। घटना स्थ्ल ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोगों ने अस्पताल में दम दोड़ दिया।



बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित में होकर पलट गई। जिससे ये बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस ने दे दी है। शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद लखनऊ में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Content Writer

Ramkesh