सीतापुर में दो अलग-अलग हादसे में पांच लोगों की मौत, मृतकों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों शामिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 07:33 PM (IST)

सीतापुर: जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में तेज आंधी के बीच एक घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग जाने से करीब 12 घर आग की चपेट में आ गए। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक बच्ची झुलस गई। जबकि मृतकों की पहचान फूलमती (45) और इदुरा (65) के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना में  जहांगीराबाद में रविवार शाम एक भूसी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ट्रक रेउसा से बिसवां की ओर आ रहा था। धामी सरायं चौराहे के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने ट्रक को मोड़ दिया। जिसके बाद दूसरी तरफ जाकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ये हादसा हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सीतापुर के जिलाधिकारी (डीएम) राजागणपति आर ने बताया कि सदरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सरैया चलाकापुर गांव निवासी संजय के घर की छत पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई।

 आंधी-तूफान के बीच छत से आग आसपास के घरों में फैल गई और वे भी आग की चपेट में आ गए। परिणामस्वरूप आस पास स्थित 12 घरों की छतें और झोपड़ियां प्रभावित हुईं। डीएम ने बताया कि मृतकों की पहचान फूलमती (45) और इदुरा (65) के रूप में हुई है, जबकि सात वर्षीय बच्ची झुलस गई है। 

उसका इलाज बिसवां के एक चिकित्सालय में हो रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग पर मौके पर ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। पुलिस के अनुसार  विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static