पेंशन और मोबाइल के विवाद में बेटे-पोते को लगाई आग, फिर महिला ने ली खुद की जा/न
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 06:57 AM (IST)
Meerut News: मेरठ जिले में पेंशन की रकम और पौत्र को मोबाइल फोन दिलाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और पौत्र पर कथित तौर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फलावदा क्षेत्र के दादूपुर गांव की निवासी सुमित्रा देवी (65) को पेंशन मिलती थी और पेंशन की रकम को लेकर परिवार में विवाद रहता था । उसने बताया कि शनिवार रात भी पेंशन के धन और 14 वर्षीय पोते को नया मोबाइल दिलाने को लेकर परिवार में कहासुनी हुई। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि विवाद के दौरान सुमित्रा देवी ने अपने 45 वर्षीय बेटे परमवीर और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद सुमित्रा देवी ने गांव में एक पेड़ पर कथित तौर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। उसने बताया कि पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

